Sale

Samajvad Babua Dhire Dhire Aayee (Hindi Bhavarth of Gorakh Pandey’s Bhojpuri Geet) / समाजवाद बबुआ धीरे-धीरे आयी (गोरख पाण्डेय के भोजपुरी गीतों का हिन्दी भावार्थ)

Original price was: ₹80.00.Current price is: ₹79.00.

FREE SHIPMENT FOR ORDER ABOVE Rs.149/- FREE BY REGD. BOOK POST

Language: Hindi
Pages: 56
Book Dimension: 5.5″x8.5″

Amazon : Buy Link
Flipkart : Buy Link
Kindle : Buy Link
NotNul : Buy Link

पुस्तक के बारे में

गोरख पांडेय के भोजपुरी गीतों को हिंदी भावार्थ सहित प्रस्तुत कर जीतेंद्र वर्मा जी ने अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किया है। भोजपुरी भाषी और हिंदी भाषी लोगों के बीच इन गीतों का प्रसार पहले से है। लेकिन यह पहली बार है जब ये गीत हिंदी भावार्थ के साथ प्रकाशित हो रहे हैं। इससे उन लोगों के लिए भी इन गीतों तक पहुँचना सहज हो जाएगा जो भोजपुरी नहीं जानते और हिंदी जिनकी संपर्क भाषा है। गोरख पांडेय वामपंथी विचारों से प्रेरित थे। इस चेतना की स्पष्ट छाप उनके गीतों पर है। इनमें वह विकट यथार्थ दर्ज है जिसका भुक्तभोगी हमारे समाज का किसान-मजदूर और गरीब-गुरबा जन है। जन सामान्य के शोषण-उत्पीड़न और उसके अधिकारों के हनन के विचलित करने वाले ब्योरे इन गीतों में हैं। सत्तासंपन्न प्रभु वर्ग व पूँजीप्रति वर्ग की करतूतों का ब्योरा भी। लेकिन ये विनय के पद नहीं हैं। गहरी राजनीतिक चेतना से लैस और लोकलय में ढले इन गीतों में प्रतिवाद और विद्रोह का स्वर मुखर है -गुलमिया अब हम नाहीं बजइबो, अजदिया हमरा के भावेले। बताने की जरूरत नहीं है कि अपनी इन्ही विशेषताओं के कारण ये जन गण के संघर्षों के गीत बन गए, उनके स्वप्नों की अभिव्यक्ति बन गए। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस किताब के जरिये इन गीतों से वे लोग भी वाक़िफ़ हो सकेंगे जो अब तक इनसे अनजान थे।

–धर्मेंद्र सुशांत

SKU: N/A

Description

जीतेन्द्र वर्मा

जन्मतिथि : 15 सितम्बर 1973। शिक्षा : एम.ए., पीएच.डी., पटना विश्वविद्यालय, पटना। प्रकाशित पुस्तकें : 1. साहित्य का समाजशास्त्र और मैला आँचल (आलोचना); 2. संत दरियादास (जीवनी); 3. अमर शहीद जगदेव प्रसाद : जीवन संघर्ष और विचार (जीवनी) 4. सुबह की लाली (उपन्यास); 5. अब ना मानी भोजपुरी (हास्य-व्यंग्य); 6. सरोकार से संवाद (बातचीत) 7. भोजपुरी साहित्य के सामाजिक सरोकार (आलोचना) 8. भिखारी ठाकुर : साहित्य और समाज (आलोचना) 9. गिरने वाला बंगला और अन्य कथा साहित्य (कथा साहित्य )। संपादित पुस्तकें : 1. ग्रामीण जीवन का समाजशास्त्र (आलोचना) 2. गोरख पांडेय के भोजपुरी गीत ( गीत संग्रह) 3. श्रीमंत रचनावली (गद्य संग्रह) 4. यह कहानी यहीं खत्म नहीं होती (आलोचना)। सम्प्रति : हिंदी विभाग, जेड.ए. इस्लामिया डिग्री कॉलेज (जयप्रकाश विश्वविद्यालय), सीवान-841226 (बिहार)। संपर्क : वर्मा ट्रांसपोर्ट, राजेन्द्र पथ , सीवान – 841226 (बिहार)।

ई-मेल : jvermacompany@gmail. com;

मोबाईल : 9955589885

Additional information

Weight 200 g
Dimensions 9 × 6 × 0.2 in
Product Options / Binding Type

Related Products