विजय कुमार संदेश
पदनाम– अध्यक्ष (पूर्व), स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग, मार्खम कालेज, हजारीबाग, झारखंड (विनोबा भावे विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई)
प्रकाशन–(i) हंस, हम दलित, हाशिये की आवाज, सम्यक भारत, समय सरोकार, अंतिमजन, अनभै सांचा, वाद-संवाद (सभी नई दिल्ली), वर्तमान संदर्भ (पटना), अंबेडकर इन इंडिया (कुशीनगर), नव किरण (बस्ती), जन विकल्प (तृश्शुर), श्री मिलिंद (हैदराबाद), संग्रथन (तिरुवनंतपुरम), विश्वा (अमेरिका), सेतु (अमेरिका), पंकज (मॉरीशस), वसंत (मॉरीशस) से साठ से अधिक शोध आलेख, यात्रा वृत्तांत और कहानियाँ प्रकाशित। (ii) भवानी प्रसाद मिश्र : व्यक्ति और कविता (आलोचना), उत्तरशती के हिन्दी काव्यनाटक (आलोचना), दलित चेतना और स्त्री विमर्श (संपादन), पर्यावरण-प्रदूषण (संपादन), विनोद कुमार राज ‘विद्रोही’ : व्यक्तित्व और कृतित्व (संपादन), अँधेरे के विरुद्ध (काव्य-संग्रह), उजाले की ओर (काव्य-संग्रह), कोरोना काल की कविताएँ (काव्य-संग्रह), उड़ता चल हारिल (यात्रा-वृत्तांत), बेकसूर और अन्य कहानियाँ (कहानी-संग्रह), दलित साहित्य के आधार स्तम्भ (सह-लेखन), समकालीन दलित साहित्य : श्यौराज सिंह बेचैन की उपलब्धियाँ (सह-लेखन) आदि प्रकाशित।
साहित्यिक यात्राएँ– मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, उज्बेकिस्तान, रूस, थाईलैंड, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, नीदरलैंड और भूटान।
स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों-अकादमियों में व्याख्यान व भागीदारी।


