Author: Raja Khugshal / राजा खुगशाल

राजा खुगशाल —जन्म : 7 मार्च, 1951, गाँव कंडार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड l शिक्षा : आरंभिक शिक्षा गाँव के स्कूल कंडारपानी से। मिडिल, जूनियर हाई-स्कूल, मवाधार। मैट्रिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, काँसखेत। इंटर, राजकीय इंटर कॉलेज लैंसडाउन (जयहरीखाल) से। मेरठ विश्‍वविद्यालय से उच्च शिक्षा की असफल कोशिशें। जे.एन.यू. के रूसी अध्ययन केन्द्र से एक साल रूसी भाषा-साहित्य का अध्ययन। l व्यवसाय : 1969 से 1972 तक दिल्ली में बेरोजगार और कई छोटी-मोटी नौकरियाँ। 1973 से सरकारी नौकरी। दिल्ली सरकार के विकास विभाग, खाद्य एवं संभरण विभाग, सहकारिता विभाग, श्रम विभाग, लेखा नियंत्रक कार्यालय व शिक्षा विभाग में कार्य करने के पश्‍चात‍् मार्च, 2011 में सेवानिवृत्त। l प्रकाशित पुस्तकें — कविता-संग्रह : ‘संवाद के सिलसिले में’ (1983), ‘सदी के शेष वर्ष’ (1991), ‘पहाड़ शीर्षक हैं पृथ्वी के’ (2012), ‘प्रतिनिधि कविताएँ’ (2022), ‘फूलों की ऋतु आई’ (बाल कविता-संग्रह 2017) l अनुवाद-संग्रह : ‘ज़ीमा जंक्शन’ (रूसी कवि येव्गेनी येफ़्तुशेंका को की लंबी कविता का हिंदी अनुवाद-1982) ‘अफ्रीकी कविताएँ’ (2012), ‘ज़ीमा जंक्शन और अन्य कविताएँ’–2015, (सह अनुवादक : अनिल जनविजय), ‘अन्‍ना अख़्मातोवा की कविताएँ’ (2017), इसके अलावा पाब्लो नेरूदा, वाल्ट ह्विट‍्मैन, तोजू, वियान ज़िलिन, स्टीफ़न स्पेंडर आदि कवियों की कविताओं के हिंदी अनुवाद पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। l कहानी-संग्रह : ‘बरगद वन और अन्य कहानियाँ’ (2024) l आलोचना : ‘समीक्षा संकलन’ (2022), ‘साहित्य-संदर्भ’(2025) l संपादन : ‘कवि केदारनाथ सिंह’, ‘बुलडोज़र और अन्य कहानियाँ’–बल्लभ डोभाल। ‘निषंग’ तथा ‘विपक्ष’ लघु-पत्रिकाओं का सह-संपादन। l सम्मान एवं पुरस्कार : हिंदी अकादमी दिल्ली का साहित्यिक कृति पुरस्कार। आधारशिला फाउंडेशन का आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी सम्मान। l संप्रति : स्वतंत्र लेखन l संपर्क : वी-208, आम्रपाली ज़ोडिएक, सेक्टर-120, नोएडा-201301 (उ.प्र.) l मो. 8750484177