डॉ. किरण

जन्म : 25.09.1961, पटना
शिक्षा : एम.ए. (श्रम एवं समाज कल्याण, विभाग) पटना विश्‍वविद्यालय, पीएच.डी. (सामाजिक आन्दोलनों का प्रभाव महिलाओं की स्थिति एवं प्रतिष्‍ठा पर) पटना विश्‍वविद्यालय।
संप्रति : कोल इंडिया से महाप्रबंधक (कार्मिक) के पद से सेवानिवृत्त।
साहित्य में रुचि। लेखन उम्र के उत्तरार्ध से। विभिन्‍न पत्र-पत्रिकाओं में लेख, कहानियाँ, समीक्षा, कविता प्रकाशित। रेडियो, दूरदर्शन में कहानी-पाठ एवं विभिन्‍न सामाजिक विषयों पर आयोजित परिचर्चा में भागीदारी।
विद्यार्थी जीवन से ही जयप्रकाश नारायण द्वारा गठित संगठन ‘छात्र युवा संघर्ष वाहिनी’ के सदस्य के रूप में कार्य करते हुए, चुनाव विहीन राजनीति में सक्रिय। झारखंड के स्तर पर होने वाले महिला आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी। महिला मुद्दों पर गहन अध्ययन एवं राष्‍ट्रीय-अंतरराष्‍ट्रीय महिला सम्मेलनों के आयोजन में सक्रिय।
1994 से राँची से प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका ‘संभवा इंजोर– महिलाओं का वैचारिक हस्तक्षेप’ का सम्पादन।
वर्तमान पता : 7C/भास्कर, रश्मिरथी कॉम्प्लेक्स, चाँदनी चौक, कांके रोड, राँची, झारखंड।
Mobile : 9431392455, 6207553637
ई-मेल : kiran08.nishu@gmail.com

Filter