Author: Ballabh Dobhal / बल्लभ डोभाल

जन्म : 30 मार्च, 1930 गाँव बोरिख (बहुऋषि), पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड)
शिक्षा : बी. ए. प्रभाकर (पंजाब), साहित्य रत्‍न (इलाहाबाद), संस्कृत का विशेष अध्ययन (लाहौर)
काव्य-कृतियाँ : सैनिक संवाद (खंड-काव्य), कदम-कदम पर (कविता-संग्रह)
उपन्यास : तिब्बत की बेटी, अतीत के अक्षर, अंतर्कथा, धर्म चक्र, तरंग
कहानी-संग्रह : घाटियों के घेरे, खुले दरवाजे, बुलडोज़र और अन्य कहानियाँ, तन का देश मन का देश, अंतिम आवाज, कितना बड़ा इंसान, मेरी श्रेष्‍ठ कहानियाँ, जय जगदीश हरे और अन्य कहानियाँ, मेरी चयनित कहानियाँ, अमर कहानियाँ।
यात्रा-संस्मरण : आधी रात का सफर, कैसे-कैसे लोग, कोलाज।
नाटक : गरीबी हटाओ, फादर का फ्रैंड
धर्म-अध्यात्म : चिंतन की नई दिशाएँ, श्री भगवानुवाच (पौराणिक संकलन), ईशावास्य उपनिषद‍् की व्याख्या, कहाँ है स्वर्ग (शोध)
बाल-उपन्यास : गाँव की खुशबू, उस्ताद भूरे लाल, श्राद्ध की दक्षिणा।
विविध : वशिष्‍ठ और विश्‍वामित्र, चमत्कारी चिकित्सक
– कवि मंगल और उनकी काव्य साधना (संपादित)
–समग्र साहित्य पर कई विश्‍वविद्यालयों द्वारा शोध ग्रंथ प्रकाशित।
–अनेक शिक्षा संस्थानों में रचनाएँ पाठ‍्यक्रम में।
संप्रति : स्वतंत्र लेखन
संपर्क : डब्ल्यू-46, सेक्टर-12, नोएडा-201301 (उ.प्र.)
मो. 8826908116