15 जनवरी 1959 को जिला बुलंदशहर के एक गांव में जन्मे ओमप्रकाश कश्यप की छवि एक गंभीर और साहसी लेखक-अध्येता की है। अभी तक उनके पांच उपन्यास, कहानी, नाटक, कविता, बालसाहित्य, समीक्षा, वैचारिक लेखन आदि पर केन्द्रित 38 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। छपी पुस्तकों में ‘समाजवादी आंदोलन की पृष्ठभूमि’, ‘समाजवादी आंदोलन के विविध आयाम’, ‘सहकारिता आंदोलन : उद्भव एवं विकास’ (दो-खंड), ‘परीकथाएं एवं विज्ञान लेखन’, ‘पेरियार ई.वी. रामासामी : भारत के वॉल्टेयर’ आदि विशेष रूप से चर्चित हैं। इनके अतिरिक्त साहित्य, संस्कृति और समसामयिक मुद्दों पर उनके सैंकड़ों लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में छप चुके हैं। उन्होंने पेरियार के भाषणों का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद भी किया है। उन्हें हिंदी अकादमी, दिल्ली सरकार तथा उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
Select options This product has multiple variants. The options may be chosen on the product pageQuick ViewAnthology / Sanchayan / Essays / Compilation, Art and Culture / Kala avam Sanskriti, Criticism / Aalochana, Dalit Vimarsh, Education / General Knowledge, Hard Bound, History / Political Science / Constitution / Movement, Paperback, Philosophy / Darshan ShastraNyay, Naitikta aur Manvadhikar ke Sawal / न्याय, नैतिकता और मानवाधिकार के सवाल
₹450.00 – ₹999.00

